ताप्ती पश्चिमी भारत की प्रसिद्ध नदी है। यह मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वतप्रस्थों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार और सूरत के मैदान को पार करती है और अरब सागर में गिरती है। नदी का उद्गगम स्थल मुल्ताई है। यह भारत की उन मुख्य नदियों में जो पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती हैं, अन्य दो हैं - नर्मदा नदी और माछ नदी।
यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर लगभग 740 किलोमीटर की दूरी तक बहती है और खंभात की खाड़ी में जाकर मिलती है। सूरत बन्दरगाह इसी नदी के मुहाने पर स्थित है। इसका प्रधान उपनदी का नाम पूर्णा है। इस नदी को सूर्यपुत्री भी कहा जाता है।
No comments:
Post a Comment