कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले में लगभग 940 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। इसे 1933 में वन्यजीव अभ्यारण तथा 1955 में नेशनल पार्क बनाया गया। कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान को 1974 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया।
2. माधव राष्ट्रीय उद्यान :-
3. बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान :-
बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के उमरिया और कटनी जिलों के अंतर्गत आता है। इसका क्षेत्रफल लगभग 449 वर्ग किमी है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1968 में हुई थी। इसे 1993 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया। इस राष्ट्रीय उद्यान में सफेद शेर पायें जाते हैं।
4. फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान :- (smallest national park of mp )
फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 0.27 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1968 में हुई थी। फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान हैं। इस उद्यान में पादपों तथा जन्तुओं के जीवाश्म पाए जाते हैं।
5. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान :-

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 4.45 वर्ग किमी. है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1979 में की गई थी।
6. संजय राष्ट्रीय उद्यान -:
संजय राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 467 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 में की गई थी।
7. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान :-
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले में फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल लगभग 543 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 में की गई थी। इसे 1994 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया।
8. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान -:
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 529 वर्ग किमी है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1983 में की गई थी। सतपुड़ा नेशनल पार्क में कृष्ण मृगों की संख्या अधिक है।
9. पेंच राष्ट्रीय उद्यान :-
पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सिवनी और छिन्दवाड़ा जिले तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में फैला हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1983 में की गई थी। पेंच राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 293 वर्ग किमी. है। इस राष्ट्रीय उद्यान का नामकरण इस उद्यान के बीच से बहने वाली पेंच नदी के नाम पर हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान में प्रसिद्ध मोगली लैंड स्थित है। यहां कृष्ण मृग सर्वाधिक संख्या में पाए जाते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान को इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है।


No comments:
Post a Comment