Showing posts with label famous place. Show all posts
Showing posts with label famous place. Show all posts

रजवाड़ा पैलेस, इंदौर :-




रजवाड़ा महल, इंदौर पर्यटन के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। रजवाड़ा, होलकर राजवंश के शासकों की ऐतिहासिक हवेली है।
इस महल का निर्माण लगभग 200 साल पहले हुआ था औरआज तक यह महल पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण रखता है। इस महल की वास्‍तुकला, फ्रैंच, मराठा और मुगल शैली के कई रूपों व वास्‍तुशैलियों का मिश्रण है।

ग्वालियर का किला :-




इस किले पर कई राजपूत राजाओं ने राज किया। इस किले की दीवारों का बहुत अच्छे तरीके से ख्याल रखा जाता था। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक जैसे कि बुद्ध और जैन मंदिर, महल (गुजारी महल, मानसिंह महल, जहांगीर o, करण महल, शाहजहां महल) मौजूद हैं।

अमरकंटक :-




पहाड़ियों में स्थित अमरकंटक हिन्दुओं द्वारा बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है। यहां स्थित धुनी पानी, नर्मदाकुंड और मंदिर, दूधधारा, कलचुरी काल के मंदिर, कबीर चबूतरा और सर्वोदय जैन मंदिर इसी जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं।

पंचमढ़ी :-


यह प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यहां के घने जंगल, वॉटरफॉल और तालाब इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बनाते हैं। यहां की गुफाओं का भी बहुत महत्व है जिसका मुख्य कारण है यहां पाए जाने वाले शैलचित्र।


ओंकारेश्वर :-







ओंकारेश्वर का मंदिर आस्था का एक रूप माना जाता है। यह खंडवा जिले में यह मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगओं में से एक है। शास्त्र में ये माना गया है कि कोई भी तीर्थयात्री देश के भले ही सारी तीर्थयात्रा कर ले लेकिन जब तक वह यहां आकर तीर्थों का जल नहीं चढ़ाता तब तक उसके सारे तीर्थ अधूरे माने जाते हैं।

सांची :-





सांची प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है जो कि स्मारकों और बौद्ध स्तूपों के लिए प्रसिद्ध है। इसे शांति, पवित्रता, धर्म और साहस का प्रतीत माना जाता है। कहा जाता है कि सम्राट अशोक ने इसका निर्माण बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कराया था।

खजुराहो :-

खजुराहो कामुक मूर्तियों से सजी मंदिरों के लिए जाना जाता है। इसका नाम खजुराहो इसलिए पड़ा क्योंकि यहां पाए जाने वाले खजूर के जंगल पूरी दुनिया में मशहूर है

महेश्वर: -





खरगौन में स्थित महेश्वर इन दिनों बॉलीवुड में भी एक पसंदीदा लोकेशन के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है। यहां के किले और घाट की खूबसूरती एमपी को एक अलग ही खूबसूरती देती है। यहां की महेश्वर साड़ियां भी पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

माण्डू :-


माण्डू या माण्डवगढ़, धार जिले के माण्डव क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन शहर है। यह भारत के पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित है। यह धार शहर से 35 किमी दूर स्थित है। यह 11 वीशताब्दी में, माण्डू तारागंगा या तरंगा राज्य का उपभाग था