आशा भोसले हिन्दी फ़िल्मों की एक मशहूर पार्श्वगायिका हैं और लता मंगेशकर की छोटी बहन है। आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। 1997 मई आशा जी पहली भारतीय गायिका बनी जो ‘ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित की गई। 5 मई 2008 को राष्टपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने उन्हे “पद्म विभूषण” से सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment